Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जाम, दुर्घटना और यातायात समस्या के निवारण को उपजिलाधिकारी से मिले व्यापारी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया। जिले के बेल्थरा रोड नगर में यातायात की बिगड़ती स्थिति और नियमित लगने वाले जाम के साथ ही लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी (SDM) शरद चौधरी को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि चौधरी चरण सिंह तिराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ई-रिक्शा, चारपहिया और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे न केवल आम जनजीवन और राहगीर प्रभावित होते हैं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है अत: यातायात सुगमता के लिए व्यापार मंडल ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं।

  • ई-रिक्शा के लिए रूट डायवर्जन: रेलवे चौराहा से चौधरी चरण सिंह तिराहे तक ई-रिक्शा के संचालन के लिए तीन वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो सके।
  • पार्किंग प्रबंधन: बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण स्थापित किया जाए।
  • सख्त दंडात्मक कार्रवाई: बाजार में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और नाबालिग चालकों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं।
  • डिवाइडर निर्माण: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नगरा-चौकिया मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रशासनिक कदम उठाते हुए आश्वस्त किया कि “नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उभांव थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सीयर पुलिस चौकी में सभी संबंधित पक्षों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मंडल के  नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू, रिजवानुल्लाह उर्फ मुन्ना, राजेश कुमार गुप्ता, संदीप जायसवाल,  सत्य प्रकाश गुप्ता, और अधिवक्ता वीरेंद्र यादव सहित व्यापार मंडल के कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!