Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज में 15 मई को विशाल रोजगार मेला

टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं बेहतर भविष्य का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 15 मई को सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors सहित कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
आयोजक समाजसेवी ई. अभय सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सीधे बड़ी कंपनियों से जोड़ना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट (12वीं) एवं ITI उत्तीर्ण युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं।
मेले में प्रारंभिक इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही कुछ चयनित युवाओं को नौकरी के साथ तकनीकी शिक्षा एवं पॉलिटेक्निक कोर्स करने का अवसर भी मिलेगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी पात्र अभ्यर्थियों से 15 मई को सुबह 10 बजे तक कॉलेज परिसर में पहुंचने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अपडेटेड रिज्यूमे लाना अनिवार्य होगा।
क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अंचल के युवाओं को सीधे मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!