Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

बैरिया में गूंजेगा धर्म और सेवा का संगम, सूर्यभान सिंह कराएंगे भव्य महायज्ञ एवं विशाल भंडारा

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया (बलिया)। जनकल्याण एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना को लेकर 363 बैरिया विधानसभा के भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के तत्वावधान में 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी महाराज बाबा, मिल्की धाम मंदिर परिसर में एक दिवसीय महाराज (धार्मिक अनुष्ठान) एवं भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने बताया कि यह आयोजन बैरिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों तथा बाढ़ एवं कटान से प्रभावित परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मनोकामना पूर्ति की मंगलकामना के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा, जबकि दोपहर 2:00 बजे से महाप्रसाद एवं भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!