यूपी

अधेड़ व्यक्ति का मिला गुरसरांय में शव पुलिस जुटी पहचान और विधिक कार्रवाई में

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। 21 मई गुरुवार को गुरसरांय नगर में जब प्रातः 5:00 बजे लगभग लोग बाग घूमने निकले तो रेंज चौराहा प्रतीक्षालय के पास एक अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना गुरसरांय को दी थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पड़े हुए अज्ञात व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा इसके बाद गुरसरांय पुलिस इस अज्ञात व्यक्ति कहां का है क्या नाम है आदि जानकारी में पूरे दिन जुटी रही देर शाम पता चला है कि उक्त व्यक्ति ग्राम सैगुवां थाना ककरवई जिला झांसी उत्तर प्रदेश का आशुतोष गिरी उम्र लगभग 50 वर्ष का है पुलिस ने तहकीकात करते हुए मृतक के परिवार जनों को सूचना मिल सके को लेकर समाचार लिखे जाने समय तक पूरी तरह सक्रिय थी और पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई थी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!