यूपी

किसान की पानी भरते समय करेंट लगने से हुई मौत 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय(झांसी)। किसान की घर के बाहर लगे हैंड पंप से पानी चलाते समय विद्युत करेंट लगने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। 23 मई शनिवार को देर शाम 7:00 बजे लगभग ग्राम विक्रमपुरा सानी निवासी किसान चतुर्भुज पाल पुत्र दीनदयाल पाल थाना टोडीफतेहपुर जिला झांसी उम्र लगभग 50 वर्ष जब घर के बाहर लगे सरकारी हैंड पंप से पानी भरने गया तो उसे अचानक करेंट लग गया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन घर व गांव के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए जहां तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी ने परीक्षण उपरांत किसान को मृत घोषित कर दिया। जिससे मौके पर मौजूद परिवारजनों से लेकर गांव के लोगों में गमगीन माहौल हो गया और परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस सम्बन्ध में बताया गया है कि विधिक कार्यवाही की जा रही है क्योंकि परिवार का सहारा मृतक ही मुखिया था। जो खेती बाडी करके अपने परिवार का गुजारा करता था।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!