Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जनपद में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा पीजीटी की प्रथम दिवस परीक्षा दो पालियों में सकुशल संपन्न 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रेक्षक डॉ0 अखिलेश मिश्रा ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 

09 मई की प्रथम पाली में 1302 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 1191 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया संपन्न   

नगर के 06 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक संपन्न हुई पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 

नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से की गई निगरानी 

परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे केंद्रों पर मौजूद 

जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 लागू, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट ने सख्ती से अनुपालन कराया  

झांसी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रेक्षक डॉ अखिलेश मिश्रा के साथ जनपद में 06 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (PGT) 02 दिवसीय लिखित-2022 की लिखित परीक्षा दिनांक 09 एंव 10 मई 2026 को प्रथम पाली में पूर्वाहन 09:30 से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा की सुचिता को परखा। परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे कक्ष निरीक्षकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए। नगर में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता लिखित परीक्षा -2022 की प्रथम दिवस दो पालियों में 09 मई (शनिवार) को 06 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपादित हुई। सूरज प्रसाद कन्या इंटर कालेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)-2022 लिखित परीक्षा में प्रथम पाली 09 मई को कुल 2117 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 815 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1302 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में भी 1875 को परीक्षा हेतु पंजीकरण थे परंतु 684 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1191 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने नगर में प्रथम दिवस की दोनों पालियों में शांति, पूर्ण, निर्विघ्न संपन्न होने पर जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के प्रशिक्षण डॉ0 अखिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद बालिका कन्या इंटर कालेज एवं राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए भ्रमणशील रहें।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!