Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

पहुज नदी, सुखनई नदी, बड़वार झील एवं टहरौली तालाब की क्षमता वृद्धि एवं जल संचयन के लिए प्रस्ताव तैयार,बनेगी डीपीआर- जिलाधिकारी 

सैनिक स्कूल के लिए जलापूर्ति एवं नगर क्षेत्र के विद्यालयों को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रस्ताव, बनेगा डीपीआर 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

डी0एम0एफ0 फंड से सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के होंगे कार्य : जिलाधिकारी 

डी0एम0एफ0 के कार्यो में जनता का भी हित समाहित, खनन प्रभावित क्षेत्रों का होगा विकास 

रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायकों ने दी सहमति 

डी0एम0एफ0 के अनुमोदित कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश 

झांसी। आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की बैठक में बताया कि इस निधि का इस्तेमाल ऐसे ग्रामों में जो खनन क्षेत्र से प्रभावित हैं जनहित के कार्यों के अतिरिक्त बच्चों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रमुखता से किए जाते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि शत प्रतिशत कार्य प्राथमिकता के क्षेत्र में कराए जा सकते है, ऐसे प्रस्तावों को प्रेषित करें जिनका अधिक से अधिक ग्राम वासियों को लंबे समय तक लाभ प्राप्त हो और जनोपयोगी सिद्ध हो। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अंतर्गत कराए जाने वाले (70%) कार्य जिसमें पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण वयोवृद्ध एवं निशक्तजनों का कल्याण, कौशल विकास एवं स्वच्छता कार्यक्रम को लिए जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त, अन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अंतर्गत कराए जाने वाले (30%) कार्य जिसमें भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली आदि शामिल हैं। इन कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होने पर कराए जा सकते हैं।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष के निर्माणाधीन कार्य तहसील सदर स्थित ग्राम फुटेरा बरुआसागर में खेल का मैदान मिनी इंडोर हाल का निर्माण कार्य हेतु कुल लागत ₹ 2.09 करोड़ है, जिसमें से ₹ 63 लाख कार्यदायी संस्था यूपीसीडको को अवमुक्त कर दिए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई प्रकरण की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए जो कार्य संस्था द्वारा कराए जाने हैं, उसे एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, झांसी के शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र के अन्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रतापपुरा-धनौरा संपर्क मार्ग एवं पनारी संपर्क मार्ग की डीपीआर बनाए जाने के साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी डिजाइन बनाएं कि हैवी लोड से सड़क खराब न हो। उन्होंने सड़क निर्माण में 05 साल के अनुरंक्षण कार्य को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पुनः प्राथमिकता वाले कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से लिए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों संग आयोजित बैठक में अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में कराए जाने वाली 30% कार्यों में जल संचयन प्रणाली के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर पहुज नदी, सुखनई नदी के संरक्षण, बड़वार झील का संरक्षण एवं क्षमता वृद्धि तथा टहरौली तालाब की क्षमता वृद्धि एवं जल संचयन के लिए सिंचाई विभाग को डीपीआर बनाए जाने के निर्देश दिए। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी के शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने एजेंडा बिंदु पर चर्चा करते हुए सैनिक स्कूल में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम को डीपीआर बनाए जाने तथा विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा के गोद लिए गाँव पोहरा विकासखण्ड बड़ागांव के विद्यालय को समस्त सुविधाओं से संतृप्त करने के प्रस्ताव पर डीपीआर तैयार करने के साथ ही विधायक सदर श्री रवि शर्मा ने नगर के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों की बाउंड्री वॉल के प्रस्ताव को भी शामिल करने के निर्देश दिए ताकि छात्राओं को सुरक्षित किया जा सके। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों ने मेडिकल कालेज में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाए जाने की बात कही, साथ ही उन्होंने वहां लगी सभी लिफ्ट को आधुनिक बनाए जाने का प्रस्ताव दिया। जनपद के समस्त शासकीय अस्पतालों में सोलर सिस्टम के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जाने सभी की डीपीआर तत्काल तैयार करते हुए उपलब्ध कराएं और किए जाने वाले कार्य गुणवत्तापरक हो, यदि जांच के दौरान गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन 08 प्रस्ताव, विधायक सदर श्री रवि शर्मा 03 प्रस्ताव, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत 07 प्रस्ताव, विधायक बबीना श्री राजीव सिंह परीछा 01 प्रस्ताव, सदस्य विधान परिषद डॉ बाबूलाल तिवारी 27 प्रस्ताव सहित मा0 सांसद झांसी-ललितपुर 02 प्रस्ताव एवं मा0 सांसद जालौन-भोगनीपुर 24 प्रस्ताव, विधायक मऊरानीपुर के 01 प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में डीएमएफ के अन्य विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, जिला खनिज अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता आरईएस श्री रजनीश कुमार, डीपीआरओ डाॅ0 बालगोविंद श्रीवास्तव, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, बीएसए श्री विपुल शिव सागर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!