Uncategorized

अपना घर सेवा समिति पुरुष एवं महिला इकाई बयाना ने निभाया सामाजिक सरोकार

जरूरतमंद परिवार की बिटिया की शादी में दिया सहयोग

बयाना।सामाजिक सरोकारों को साकार करते हुए अपना घर सेवा समिति (पुरुष एवं महिला इकाई) ने अनुकरणीय कार्य किया| स्थानीय समिति ने स्थानीय लालबाग निवासी गोपाल की पुत्री नीतू की शादी 19 जून को होने जा रही है उसमें

समिति सेवा साथियों ने विशेष सक्रियता के साथ शादी से पूर्व

गोपाल के आवास पर पहुंचकर बिटिया नीतू के सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत हेतु आवश्यक समान गोदरेज अलमारी,सीलिंग फैन पंखा,प्रेस्टीज कुकर,11 साड़ी,11 पैंट शर्ट,6 बेड शीट,एक कंबल,दो कम्फोर्टर,तीन कैशरोल, 2मिल्टन 5 लीटर टंकी,एक ग्राइंडर,पांच गिफ्ट आइटम,

एक स्टील टंकी,चार परात,6 थाली, 12 ग्लास,एक स्टील बाल्टी,तीन भागोनी,स्टील चाय केतली,दो स्टील जल कलश, चम्मच इत्यादि सामान देते हुए बिटिया नीतू को आशीर्वाद प्रदान किया।अचानक आए हुए सहयोग को देखकर माता-पिता भाव विभोर होते हुए सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करते रहे,बिटिया नीतू इतना उपहार, स्नेह पाकर खुश दिखाई दी।इस मौके बनवारी लाल हरजाई,महिला इकाई संरक्षक इंदु शर्मा,पुरुष इकाई अध्यक्ष योगेश सर्राफ,सचिव संतोष गुप्ता,वित्त सचिव सतीश अवस्थी,महिला इकाई सचिव सुनीता बंसल,पूनम गर्ग ,सीमा देवी, सपना गर्ग,हेमलता गोयल, बॉली गर्ग ,सुधा सारस्वत,सीता गर्ग ,सुमन गर्ग, पद्मेश गर्ग, सुधा गोयल रजनी गर्ग ,शुभम सिंहल लोकेश गर्ग,सुधीर सिंहल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!