Uncategorized

उपार्जन केंद्र का वेयरहाउस प्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांटाफोड़ – क्षेत्र के गिरिराज वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्र का वेयरहाउस प्रबंधक दिलीप सिंह राजपूत द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित उपार्जन कार्य एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान प्रबंधक राजपूत ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के समय केंद्र पर किसानों की आवाजाही बनी रही। प्रबंधक ने तुलाई व्यवस्था को समय पर संचालित रखने, किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधा देना प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान संस्था प्रबंधक मुकेश जायसवाल, ऑपरेटर महेश सिंगी, मनीष पंचोली अंकित भट्ट एवं महेश तिरगाम भी उपस्थित रहे।
साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़क के किनारे एक कतार में व्यवस्थित रूप से खड़ा करें, जिससे आवागमन बाधित न हो और उपार्जन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!