यूपी

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य पहुंचे बरूआसागर , प्रबुद्ध वर्ग, मेधावी छात्राओं व राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, उपमुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता

संवाददाता , प्रथम श्रीवास्तव

बरुआसागर। नगर पालिका परिषद बरुआसागर के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों, मेधावी छात्राओं एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बरुआसागर की अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मेधावी छात्राओं प्राची साहू एवं साधना अहिरवार को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली श्वेता राय (खेलो इंडिया खो-खो), स्वाति यादव (ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी) तथा लोक गायन के क्षेत्र में सपना कुशवाहा को भी सम्मान प्रदान किया गया।

मंच पर उपस्थित विधायकगण व पदाधिकारीगण

मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, महापौर बिहारीलाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, संजीव श्रृंगी ऋषि, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, जिला मंत्री मीनू राजावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं केवट समाज द्वारा उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, महिला सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा तथा खिलाड़ियों के लिए प्रत्यक्ष भर्ती जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश में स्थापित भयमुक्त वातावरण एवं सुशासन की चर्चा करते हुए वर्ष 2027 में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।

मेधावी छात्रा को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा ने अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए वर्ष 2027 में भाजपा सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने बरुआसागर में नगर भवन के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने भी नगर भवन निर्माण हेतु पत्र सौंपा, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कंपनी बाग, बरुआसागर में वृक्षारोपण कर “हरित बरुआसागर” का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।
समारोह में पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग, ग्राम प्रधान, ब्रह्माकुमारी बहनें, पत्रकार बंधु, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंह सेंगर ने किया, जबकि अंत में अमर सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!