यूपी

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट: प्रिंस राजा परमार 

गुरसरांय (झांसी)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की विशेष बैठक विकास खण्ड सभागार गुरसरांय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह परमार ने की। बैठक में जिलाधिकारी महोदय के नाम सम्बोधित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रभारी ए डी ओ पंचायत प्रदीप सोंनी को सौंपा गया। तीन सूत्रीय मांगों में ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित गौशालाओं में गौवंशो को गौ सेवकों द्वारा बाहर चराने, पंचायत चुनाव टलने पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर प्रशासक बनाए जाने तथा पिछले वर्ष मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों के मैटेरियल भुगतान कराये जाने की मांग की गई है। बैठक में ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह परमार गुढ़ा,मनोज यादव खड़ौरा,इन्दपाल सिंह राजपूत खेरी,संजय राजा निपान,राजू पाठक आमली,रामस्वरूप घोष बंका पहाड़ी,परमलाल पसराई, राजेश यादव लखावती समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!