Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जन्मदिन पर अथर्व रजक ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, प्राचार्य को भेंट किया पौधा

जन्मदिन पर अथर्व रजक ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ )…

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, प्राचार्य को भेंट किया पौधा

राजनांदगांव। जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एनपीपीएस (NPPS) के कक्षा पहली के छात्र अथर्व रजक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए सभी लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अथर्व रजक ने विद्यालय के प्राचार्य को सप्रेम एक पौधा भेंट किया तथा अपनी कक्षा शिक्षिका मीनाक्षी पाण्डेय के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस पहल की विद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

एनपीपीएस परिवार ने अथर्व रजक पिता लोकेश रजक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को पौधारोपण जैसे रचनात्मक कार्यों से जोड़ना समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

अथर्व रजक ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि अथर्व रजक शांति नगर, राजनांदगांव निवासी हैं तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री परमानंद रजक के पोते हैं। विद्यालय परिवार ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!