
सूरजपुर।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत बंजा को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
यह गौरवपूर्ण सम्मान छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील मैडम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी के कर-कमलों से प्रशस्ति-पत्र के रूप में प्राप्त हुआ।
यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सहयोगी साथियों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
ग्राम पंचायत बंजा के लिए यह सम्मान निश्चित रूप से गर्व और गौरव का विषय है।
आप सभी के सहयोग से बंजा विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर आगे बढ़ता रहे। 🙏🇮🇳




