Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

*अवंतीपुर बडोदिया मंडल के लग-भग 50 लोग भाजपा में शामिल*

विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने ठाना, कालापीपल विधानसभा को कांग्रेस मुक्त बनाने का लक्ष्य...।

*भारत संवाद*

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त बनाने का लक्ष्य सामने रखा है,वही अवंतीपुर बडोदिया मंडल अध्यक्ष अनिल जावेरिया के नेतृत्व में ग्राम हन्नूखेडी के 10 परिवार के लग-भग 50 लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए,विधायक का कहना है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा,विधायक चंद्रवंशी के इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है,भाजपा कार्यकर्ताओं में भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर सक्रियता बढ़ाने की बात सामने आ रही है,वहीं कांग्रेस की ओर से इस राजनीतिक लक्ष्य को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाएगी,यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!