यूपी

सब ठीक है न: रात्रि सफर में कांवड़ियों से रूबरू हुए सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। कानून व्यवस्था और जनसंवाद की एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए क्षेत्राधिकारी गरौठा पियूष कुमार पाण्डेय ने आधी रात को सड़क के बीचों-बीच अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधे कांवड़ियों के बीच पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ पूरी गर्मजोशी से कांवड़ियों का हाल-चाल जाना,बल्कि उनकी यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। सावन मास के पवित्र पर्व पर इन दिनों बड़ी संख्या में शिव भक्त (कांवड़िए) अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रविवार बीती रात जब कांवड़ियों का एक जत्था गरौठा क्षेत्र से गुजर रहा था,तभी क्षेत्राधिकारी पियूष कुमार पाण्डेय की गाड़ी वहां से निकली और सीधे भक्तों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक अभिभावक की तरह कांवड़ियों से संवाद किया। सीओ ने हर एक जत्थे के पास जाकर पूछा भैया रास्ते में कोई दिक्कत तो नहीं हुई,खाने-पीने और ठहरने की कोई समस्या तो नहीं है। उन्होंने कांवड़ियों को आश्वस्त किया कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!