E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*राजेश्वरी स्कूल की छात्राओं ने चिखली थाना पुलिस कर्मियों को बांधी राखी,

लिया सुरक्षा का वचन* 

*राजेश्वरी स्कूल की छात्राओं ने चिखली थाना पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*

 

राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राजनंदगांव स्थित राजेश्वरी स्कूल की छात्राओं ने सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक सराहनीय पहल की। विद्यालय की छात्राओं ने चिखली थाना पहुंचकर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनका मुंह मीठा कराया और रक्षा का वचन लिया।

छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात निस्वार्थ भाव से समाज और नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। त्योहारों के दौरान भी वे अपने परिवारों से दूर रहकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं, इसलिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह आयोजन किया गया।

चिखली थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों ने छात्राओं के इस स्नेह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा व सहयोग का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं एवं चिखली थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्‍वास और आत्मीयता के रिश्ते को और अधिक मजबूत किया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!