E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*झारखंड में भीषण सड़क हादसा,

छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर; 8 महीने का मासूम सुरक्षित!!*

*झारखंड में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर; 8 महीने का मासूम सुरक्षित!!*

 

शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़)

हादसा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास हुआ, जहां रॉन्ग स…झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) की मौत हो गई, जबकि हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि कार में सवार 8 से 9 महीने का एक मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया।जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव का रहने वाला परिवार कार से जमशेदपुर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे में शामिल ट्रक व कार को जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!