चिखली पुलिस की कार्यवाही
अशांति फैलाने वाले बदमाश पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही।

दिनांक 11.10.2026
⁕ चिखली पुलिस की कार्यवाही
क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।
⁕ अशांति फैलाने वाले बदमाश पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे नवरात्रि पर्व को ध्यान मे रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज दिनांक 11.10.2026 को बदमाश रोशन कुमार साहू पिता स्व. हेमंत साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं. 01 बजरंगपुर नवागांव चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा शराब के नशे मे मोहल्ले के लोगो के साथ वाद विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपूर आयाम, तामेश्वर भुआर्य, नागेश्वर साहू एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।



