*राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आयोजित*
कालापीपल की बेटियों ने जीता कांस्य पदक,बालक टीम चौथे स्थान पर रही...!

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता(सत्र 2026-27) में कालापीपल की एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है,उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व कर रही एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया,वहीं अंडर-17 बालक टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया,प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से शिकस्त देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया, इसके साथ ही उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया,इस शानदार और गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों के गृह नगर कालापीपल लौटने पर विद्यालय परिवार और नगर वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और उनके कोच कुंदन पटेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं,इस स्वागत समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक डॉ.मनोज दुबे,मुकेश दुबे,विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा, दिनेश शर्मा एवं पालकगण मौजूद रहे,खिलाड़ियों की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल प्रशिक्षक मिकलेश विश्वकर्मा,श्रीकांत यादव, अनिल सिसोदिया,आदित्य मेवाडा,सलोनी परमार सहित हॉकी फीडर सेंटर कोच देवेंद्र सिंह परमार,विक्रांत शिंदे और रोहित जाटव भी इस दौरान उपस्थित रहे।




