Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

अपहृत बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, उमरियापान पुलिस को मिली सफलता

कटनी। थाना उमरियापान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका को दस्तयाब कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में लगातार अपहृत बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को खोज निकाला।

दस्तयाबी के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने उमरियापान पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, उप निरीक्षक भारत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक मोहन मुबेल एवं आरक्षक रोहित झारिया की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!