यूपी

उद्योग बंधु की बैठक में प्रकरण के निस्तारण की समय सीमा तय की जिलाधिकारी ने, निस्तारण न होने पर होगी कार्यवाही

डीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को बांटी टूलकिट, उद्यम प्रारंभ करने की दी शुभकामनाएँ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

औद्योगिक विकास से ही जनपद का होगा चहुंमुखी विकास- जिलाधिकारी

उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिलाधिकारी

जनपद में सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी में प्रदेश में टॉप फाइव में रहने पर की प्रशंसा

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 की तैयारियां की हुई समीक्षा, समस्त विभागों को सहयोग करने के दिए निर्देश

एमएसएमई इकाईयों द्वारा भू-गर्भ जल के अति दोहन पर प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित करें

झांसी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक ली। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही समस्त विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक विकास से ही जनपद का चहुंमुखी विकास संभव है। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के सांकेतिक रूप से 05 हलवाई लाभार्थियों को टूल किट भेंट करते हुए अपना रोजगार प्रारंभ करने की शुभकामनाएँ दी, उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने बताया कि आज कार्यालय में लगभग सौ लाभार्थियों को योजना अंतर्गत टूल किट वितरण की जा चुकी है। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उद्योगपतियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना, बैठक में ग्रोथ सेंटर औद्योगिक क्षेत्र बिजौली, झांसी के कतिपय भूखंडों में अमल दरामद की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए श्री वेदांत अग्रवाल को ग्रोथ सेंटर फेस-2 में पहले E-17 भूखंड का आवंटन हुआ था। तत्सम भूखण्डों पर किसानों ने के विरोध के कारण यूपीसीडा द्वारा E-04 आवंटन कर दिया।अब पहले भूखंड में लगी बैंक गारंटी जमा है, जो अमुक्त नहीं हो पा रही क्योंकि नियमानुसार भूखंड पर इकाई स्थापित नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए कहा कि आवंटित किए गए दूसरे भूखंड पर बैंक गारंटी प्रस्तुत कर लीज डीड पंजीकरण कराई जा सकती है जिससे उद्यमी द्वारा इकाई स्थापित करने की समस्या का हल निकाल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ0 कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि उक्त कार्य के लिए 10 करोड़ का बजट आया है परन्तु अभी कोई व्यय नहीं किया गया संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य हेतु यूपीसीडा द्वारा डीपीआर बना ली गई है।अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित है।अनुमोदित होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

डीएम ने उक्त कार्य 15 सितंबर तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जनपद की 04 रैंक और सीएम डैशबोर्ड में A+ श्रेणी प्राप्त हुई है। 2500 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2829 प्रेषण तथा 846 आवेदन स्वीकृत करते हुए 768 का वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिला समन्वयक व समस्त शाखा प्रबंधकों के साथ दैनिक आधार पर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। योजना सीएम डैशबोर्ड पर A+ श्रेणी तथा प्रदेश में टॉप में है। इस मौके पर सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एसपी नगर श्रीमती प्रीति सिंह , सीओ ट्रैफिक सुश्री आसमां वकार,उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी, सीएफओ श्री आर के राय,श्री मनमोहन गेढ़ा, श्री संजय पटवारी, श्री संजय गुप्ता,श्री संतोष साहू सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!