यूपी

माँ संगीत विद्यालय का 62 वां होली मिलन एवं फागोत्सव का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी

गरौठा (झांसी)। खेरी के परसोकर हनुमानजी मंदिर पर माँ संगीत विद्यालय का 62 वां होली मिलन एवं फागोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें संगीत की त्रिवेणी में शास्त्रीय सुगम एवं बुन्देली बिधा की फागों पर श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ संगीताचार्य पं अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवताचार्य एवं शास्त्रीय गायक पं बृजेश त्रिपाठी ने राग माला की प्रस्तुति देकर भाव विभोर किया। तबले पर मधुप त्रिपाठी ने की। इसके बाद प्रसिद्ध मृदंगाचार्य पं गौरीशंकर सिरबैया बिजना ने मृदंग पर धमार ताल एवं शिव स्तुति की अद्भुत प्रस्तुति दी।धमार गायन अंजू राजा बिजना ने दी। आकाशवाणी कलाकार बनमाली वर्मा ने दिन ललित बसंती आन लगे की प्रस्तुति दी।ढोलक पर संगत सत्यप्रकाश वर्मा कलूटे मास्टर एवं विनोद तिवारी ने की। कुंवर चंद्रभान सिंह परमार,मदन पाल गरौठा,परमलाल पांचाल,सुभाष अवस्थी जेवर,सरजू शरण पाठक,अंकित पटेल,बीरेंद्र कुमार पांचाल,आरती तिवारी,शिवांश तिवारी,हिंदुपत पटेल,सीताराम,हलकाई पांचाल,जानकी ढोलक वादक,जगदीश प्रकाश तबला वादक आदि कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षक का केंद्र रहीं। अतिथियों का स्वागत खेरी प्रधान अलख राजपूत, खड़ौरा प्रधान मनोज यादव,गुढ़ा प्रधान चंद्रभान सिंह परमार,मथनियाँ प्रतिनिधि मनमोहन शर्मा ने किया। संचालन पं ब्रजेश त्रिपाठी एवं छतरपुर के गायक बनमाली वर्मा ने किया। अंत में इंद्रपाल राजपूत एवं अनुराग पाठक ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राम पाल खरे,रामाधीन यादव,ब्रजेन्द्र शर्मा,रामप्रसाद अध्यापक,श्याम लाल राजपूत, जयगोपाल, उदय भान, ओमप्रकाश मिश्रा,हेमंत मिश्रा,उमेश राजपूत ,देशराज चौबे,दुर्जनलाल,उमेश राजपूत, जगदीश राजपूत आदि उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!