Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

विधायक कार्यालय से लेकर नगर में विभिन्न जगह भव्यता के साथ होली महोत्सव मनाया गया 

कही होली के रंग में विधायक,पूर्व विधायक तो कही आम और खास वृंदावन जैसा माहौल में दिखे रंगे

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय(झांसी)। 4 मार्च को गुरसरांय नगर में जगह-जगह होली मिलन समारोह फागोंत्सव ब्रज भाषा में गीतों के साथ कृष्ण व गोपिकाए बनकर नृत्य व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जगह-जगह होली मिलन समारोह मनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे से भाजपा कार्यालय गुरसरांय पर जवान,बूढ़े,बच्चे,महिला,पुरुष मौजूद होकर फागों के गायन के बीच एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी नाचते हुए व थिरकते हुए नजर आये। यहाँ तक की आम व खास लोगों में होली का रंग ऐसा चढ़ा कि लग रहा था कि यहाँ सब एक है। और न कोई पूँजीपति न कोई सत्ता पर बैठा व्यक्ति यहाँ सब प्रेम की होली में एकता और सद्भावना के साथ सारी बुराईयाँ भूलकर कृष्ण सुदामा और कृष्ण और गोपीकाओ,कृष्ण और मीरा के प्रेम मे बह रही बहुरंगी नदी के रंग में एक दूसरे को डुबोते देखे गये यहाँ तक की गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी बूढ़े,जवान,बच्चों के साथ नाचते नजर आये। नगर के विधायक कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,नगर के गणमान्य नागरिक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गले मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश साझा किया। विधायक कार्यालय परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ,जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों में भाग लिया। वक्ताओं ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है। वक्ताओं ने सभी से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।समारोह के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह कुरैठा ,नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा अरुण मिश्रा,नितुल व्यास,सतीश चौरसिया,रामनारायण पस्तोर,नरेन्द्र राजपूत,ललित पटेल,मृगेंद्र सिंह,विजय अस्ता,जितेन्द्र कुशवाहा,नितिन मिश्रा,रासबिहारी तिवारी,कमलापत उपाध्याय,हरप्रसाद पटेल,प्रसिद्ध नारायण यादव,सत्यप्रकाश तिवारी,बद्रीप्रसाद त्रिपाठी,कमलेश द्विवेदी,रामजी सोनी,अब्बू अस्ता,मुन्नी दाऊ,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी,आत्माराम फौजी,लक्षमण सिंह अस्ता,प्रतीक जैन सहित नगर व क्षेत्र के हजारों लोग होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।

वही पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज ने भी नगर व क्षेत्र से आये युवाओं और बच्चों के साथ दिल खोलकर होली खेली और सबके साथ बैठकर जहां भोजन किया वहीं युवाओं ने उनको अपने साथ प्रेम भरी होली में नाचने को भी विवश कर दिया। इस दौरान करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु महाराज,अजय मौर्य पार्षद,कैलाश वर्मा,दृगपाल सिंह पप्पू नगरा,कल्लू परिहार,अमित बंसल,खन्ना त्रिपाठी,अरमान खान सहित सैकड़ो की संख्या में खास तौर से युवा व बूढ़े सम्मिलित रहे।

वही एक गार्डन में स्वर्णकार समाज का भव्यता के साथ होली मिलन समारोह पूर्व प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बरसैया की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें नगर से लेकर क्षेत्र के स्वर्णकार समाज से लेकर विभिन्न समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भंडारा भी जहां संपन्न हुआ वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम देखी गई जो अपने में आकर्षण का केंद्र थी और लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खूब धमाल मचाया इस दौरान धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले,रविंद्र बरसैंया उर्फ बंटे,धर्मेन्द्र सोनी,राकेश सोनी,संतोष सेठ सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग मौजूद रहे। वही 5 मार्च को गुरसरांय थाना परिसर में बड़े उल्लास के साथ होली मिलन समारोह शांति सद्भावना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ व चौकीदार होली खेलते देखे गए।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!