धर्मराजस्थानलोकल न्यूज़

पिंडवाड़ा में भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन आज, भक्तिमय माहौल में होगी आध्यात्मिक झांकी

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान

पिंडवाड़ा। नगर में आज भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम शाम 7:15 बजे पद्मावती कॉलोनी स्थित न्यू भाग्यलक्ष्मी मॉल के सामने वाड़ी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम प्रभा मंडल, पिंडवाड़ा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में जयपुर के भजन गायक आदित्य छिपा और आयुष सोमानी, तथा उदयपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका इतिेशा अग्रवाल अपनी आवाज से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं जयपुर का कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप भी संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएगा।

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में बाबा श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

भजन संध्या का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “श्याम सांवरा” पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस भक्ति आयोजन से जुड़ सकें।

आयोजक श्री श्याम प्रभा मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्री खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!