E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थान

सिरोही में नए एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाला पदभार, संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

सिरोही। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, एएसपी जसाराम, डिप्टी पुष्पेंद्र वर्मा, डिप्टी मुकेश चौधरी, कोतवाल कैलाशदान और एसएचओ अमराम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पदभार संभालने के बाद एसपी राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराधों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही शराब और डोडा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का मुखबिर तंत्र और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि अपराधियों तक तेजी से पहुंच बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एसपी राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबे समय से एक ही सर्किल या थानों में जमे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि कई वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई का तबादला किया जाएगा।

उन्होंने साफ कहा कि पसंदीदा थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं होगी और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में रेवदर क्षेत्र में जुआ-सट्टा कनेक्शन में पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने जैसे मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही और ऐसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने का आश्वासन दिया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!