यूपी

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आपदा मित्रों के दल को किया लखनऊ रवाना,दीं शुभकामनाएं

आपदा प्रशिक्षण के लिए कलेक्ट्रेट प्रांगण से बस को हरी झंडी दिखाकर किया आपदा मित्रों को रवाना

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

प्रदेश के राहत आयुक्त के निर्देशों पर जिले में चयनित किए गए 19 स्वयंसेवक/वालेण्टियर्स

झांसी। आज प्रदेश के राहत आयुक्त के निर्देशों पर जिले के 19 आपदा मित्रों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
आज कहीं पर भी कोई आपदा आती है। वालेण्टियर्स/एनडीआरएफ की वर्दी में जवानों के पहुंचते ही अधर में फंसे लोगों को लगता है कि अब उन्हें बचा लिया जाएगा,लोगों के मन में यह विश्वस्तता, त्याग, कठोर परिश्रम, अनुशासन और सतत प्रशिक्षण के बिना नहीं हो सकती। उक्त उद्गार अपर जिलाधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय राज्य आपदा मोचक बल उत्तर प्रदेश लखनऊ रवाना हो रहे समस्त वॉलेण्टियर्स के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि जिले में आपदा से होने वाले नुकसान को आपदा मित्रों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र योजना में महिलाओं को भी विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि आपदा के समय महिलाओं को बेहतर तरीके से राहत और बचाव हेतु कार्य किए जा सके। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में एनसीसी, एनएसएस व अन्य एनजीओ के स्वयंसेवी सदस्यों में से 19 युवक/ युवती का चयन आपदा मित्रों के रूप में किया गया। इनको प्रशिक्षण के उपरांत होमगार्ड की भर्ती में तीन अंकों का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने आपदा मित्रों को रवाना करते हुए बताया कि इन सभी को राज्य आपदा मोचक बल उत्तर प्रदेश में आपदा मित्र प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की आपदा के संबंध में 12 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवश्यक उपकरण एवं किट भी आपदा मित्रों काे प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ श्री धीरज पाठक सहित वालेण्टियर्स एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!