Uncategorized

स्वामी मुक्तिनाथानन्द  द्वारा किया गया टी0बी0 मरीजो को पोषण पोटली का वितरण

अमित चावला/ लखनऊ

लखनऊ.विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रग रेजिस्टेंट टीबी केयर के तत्वाधान में विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान, लखनऊ व विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिग, लखनऊ द्वारा “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत 25-25 टी0बी0 से पीड़ित मरीजों (कुल 50) को आज  गोद लिया गया और उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान, लखनऊ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज द्वारा प्रत्येक मरीजों को पोषण पोटली लखनऊ के महानगर स्थित भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल में प्रदान की गई।

यह पोषण पोटली विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान, लखनऊ  के सहयोग से उपलब्ध करायी गयी। पोषण पोटली में मूगफली, भूना चना, गुण, सत्तु, तिल का गजक प्रत्येक 1 किलोग्राम पोटली में था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान करना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द  महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित डा0 विशाल कुमार सिंह , भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल  के चिकित्सा अधीक्षक डा0 आर. के. दीक्षित , एस.टी.एस.  अखिलेश श्रीवास्तव  व टी.बी.एच.बी.  हमजा खान व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ सभी टीबी पीड़ित मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि टीबी रोगियों के साथ किसी प्रकार का सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि इस तरह के प्रयास भगवान श्री रामकृष्ण के सिद्वांत ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को सही मायने में चरितार्थ करता है इसके साथ ही उन्होंने  टी0 बी0 रोगियों के शीघ्र लाभ हेतु श्री ठाकुर जी के श्री चरणों में कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!