Uncategorized

बरूआसागर में पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से नलों में नहीं आया पानी, गंदे पानी की शिकायतें भी बढ़ीं

बरूआसागर (झांसी)। नगर में पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को निजी साधनों, हैंडपंपों और टैंकरों के सहारे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग नगर की जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और संबंधित विभाग से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

वहीं, जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां नलों से गंदा एवं मटमैला पानी आने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि दूषित पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, इसलिए साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

नगरवासियों ने संबंधित विभाग एवं नगर प्रशासन से मांग की है कि जलापूर्ति जल्द से जल्द सुचारु कराई जाए तथा पाइपलाइन की जांच कर गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!