Uncategorized

माहेश्वरी समाज जिला सभा के चुनाव कल, कांटाफोड़ बनेगा लोकतांत्रिक महापर्व का साक्षी

कांटाफोड़ – माहेश्वरी समाज जिला सभा के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को कांटाफोड़ में आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कांटाफोड़ पहुंचेंगे। समाज के संगठन को नई दिशा देने वाले इस महत्वपूर्ण निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश होलानी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने की अपील की।
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए रूपेश भूतड़ा (इंदौर) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी मुरलीधर डागा (देवास) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण काबरा ( देवास ) की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा।
चुनाव में जिला अध्यक्ष, मंत्री, 2 उपाध्यक्ष, 2 सहमंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, प्रदेश कार्यकारी मंडल के 8 सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति के 1 सदस्य तथा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 2 सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा
समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि मजबूत नेतृत्व से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी। चुनाव को लेकर कांटाफोड़ में उत्साह का वातावरण है और समाजजनों को विश्वास है कि निर्वाचन शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!