Uncategorizedछत्तीसगढ़

*सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता वृक्षारोपण” का आयोजन।*

*सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर "एकता वृक्षारोपण" का आयोजन।*

*सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता वृक्षारोपण” का आयोजन।*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

*अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय व थाना परिसर सरायपाली में रोपे गये पौधे।*

 

*ईवास् स्कूल सरायपाली के बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश ।*

 

*कार्यालय परिसर मे विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गये।*

 

*प्रत्येक पौधे के संरक्षण का संकल्प लेकर स्वच्छ पर्यावरण, जैव विविधता और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।*

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं थाना परिसर सरायपाली में आज ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री टिकेश्वर मिश्रा, ईवास् स्कूल सरायपाली के विद्यार्थीगण तथा थाना सरायपाली के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता का संदेश दिया।

श्रीमती ललिता मेहर ने ईवास् स्कूल सरायपाली के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती पर लगाए गए ‘एकता वृक्ष’ आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य के भी महत्वपूर्ण आधार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!