Uncategorized

भविष्य से भेंट” कार्यक्रम 4 अप्रैल को, अधिकारियों ने छात्रों से किया संवाद

कांटाफोड़ -जिला शिक्षा केन्द्र, सर्व शिक्षा अभियान देवास के निर्देशानुसार “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत 1 से 4 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय कांटाफोड़ में विद्यार्थियों से अधिकारियों ने संवाद किया।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अधिकारी सुबह 11:30 बजे विद्यालय पहुंचे और एक कक्षा अवधि तक छात्रों से उनके शैक्षणिक स्तर, भविष्य की योजनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ मुकेश चौबे एवं चेतन घावरी ने छात्रों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया तथा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनशिक्षक गोपाल मालवीय एवं ओमप्रकाश परमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके भविष्य और पढ़ाई को लेकर चर्चा की
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जगन्नाथ परते, शिक्षिका प्रभावती शर्मा, राजेश्वरी श्रोत्रिय, सुनीता शांडिल्य, किरण मर्सकोले, अतिथि शिक्षक शालीन हरनिया एवं मनीष मालवीया सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!