Uncategorized

बरुआसागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL मैच पर सट्टा लगाते 3 सटोरिए गिरफ्तार, एक फरार

बरुआसागर (झांसी)। आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैचों पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा खेलने वालों के खिलाफ बरुआसागर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत, थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन युवकों को रंगे हाथों सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंपनी बाग के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। हालांकि, अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर एक अन्य युवक भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से मौके पर:

03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

3100 रुपये नकद (जमा तलाशी के दौरान) बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के साथ उप-निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, विशेष पाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार और कांस्टेबल शुभम शामिल रहे।

‘बड़ी मछलियों’ में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद नगर के बड़े सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए युवक महज ‘प्यादे’ हैं, जबकि इस अवैध कारोबार के असली सूत्रधार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी के पास कई रसूखदारों के ‘सिफारिशी फोन’ आए, लेकिन उन्होंने सभी दबावों को दरकिनार करते हुए निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की | “सटोरियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” — प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी, बरुआसागर

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!