Uncategorized

“ऑपरेशन मुस्कान” बना सहारा, कांटाफोड़ पुलिस ने 40 दिन बाद लौटाई मासूम की मुस्कान

 

कांटाफोड़ – देवास पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” एक बार फिर अपने उद्देश्य में सफल साबित हुआ, जब थाना कांटाफोड़ पुलिस ने 40 दिनों से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका की वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में अपहृत नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सौम्य जैन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बेस के निर्देशन में थाना कांटाफोड़ पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे।
थाना प्रभारी निरीक्षक केएस परस्ते के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका जिला धार के पीथमपुर स्थित छत्रछाया कॉलोनी में देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल 2026 को मौके पर पहुंचकर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में बालिका के कथनों एवं न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी केएस परस्ते, उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल (विवेचक), प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा, यतीश तिवारी, सचिन चौहान (सायबर सेल) एवं आरक्षक संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देवास पुलिस की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि “ऑपरेशन मुस्कान” वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!