संदिग्ध तरीके से पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, कारण अज्ञात
महज चार माह पूर्व हुई थी शादी 10 दिन पहले मायके से लौटी थी ससुराल

बलिया। जिले के नगर पंचायत बेल्थरा रोड वार्ड नंबर 06 से एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया जिसने सुना वही एक तरह से अवाक् रह गया, घटना का कारण परिजनों द्वारा पंखे से फंदा लगाकर की गई आत्महत्या बताया जा रहा है बाकी चीजें पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएंगी।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अतरौली निकास थाना नगरा निवासी नेमचंद की पुत्री प्रियंका (25) की शादी चार माह पहले विगत 24 नवंबर को बेल्थरा रोड वार्ड नंबर 6 के रहने वाले स्वर्गीय छेदी मद्धेशिया के पुत्र राजू मद्धेशिया से हुई थी राजू अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं और विदेश में रहकर नौकरी करते हैं।
शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका मायके गई थी और विगत 10 दिन पूर्व ही मायके से ससुराल लौटी थी और ससुराली जनों के अनुसार 2 दिन पहले बेल्थरा रोड के प्रसिद्ध सोनाडीह मेले में भी गई थी आज बृहस्पतिवार शाम करीब 05:30 बजे जब रोज की भांति प्रियंका की सास उसके लिए जूस लेकर उसके दूसरे तल स्थित कमरे पर पहुंची तो लगातार दस्तक देने के बावजूद कोई हलचल नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे को आवाज दी जिसने पहले तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने के बाद बगल के मकान की रेलिंग से होते हुए प्रियंका के कमरे की आगे की रेलिंग पर पहुंचा और वहां से खिड़की से झांक कर उसने जो दृश्य देखा उस से वह सदमें से चीख उठा कमरे में प्रियंका दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी उसकी चीख पुकार सुनकर बाकी लोग भी मौके पर आए जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई, जानकारी मिलते ही तत्काल बेल्थरा रोड पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अपनी टीम सहित पहुंच गए कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर जहां फॉरेंसिक की टीम भी पहुंचे गई वहीं मृतिका के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे गए जिनकी उपस्थिति में पंखे से लटके शव को नीचे उतारने के बाद फॉरेंसिक टीम ने बाकायदा अपनी छानबीन शुरू की इधर घटना के बाद मृतिका के ससुराल व मायके के लोगों के बीच बुरी तरह से रुदन क्रंदन पसरा रहा।
आसपास के लोगों के अनुसार प्रियंका अच्छे स्वभाव की और शांत लड़की थी जिसका परिजनों से भी किसी तरह का कोई मतभेद नहीं था ऐसे में उसका अचानक लिया गया यह फैसला किसी भी समझ के परे है।
खैर कारण जो भी हो लेकिन घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है परंतु अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि आगे की जांच जारी है।
इस बारे में घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया की पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है लेकिन लेकिन सारी स्थिति फॉरेंसिक की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है आगे पुलिस की जांच जारी है ।



