E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अबकारी कर्मचारी ने पत्रकार पर ब्लैकमेल और पैसे मांगने का लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा जिले में अबकारी विभाग के एक कर्मचारी ने खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति पर फोन कर धमकी देने और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव 

अबकारी कर्मचारी ने पत्रकार पर ब्लैकमेल और पैसे मांगने का लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा जिले में अबकारी विभाग के एक कर्मचारी ने खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति पर फोन कर धमकी देने और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारी का कहना है कि आरोपी ने पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच की बात कह रही है। समाचारसदस्यता

 

शिकायत के अनुसार, जब कर्मचारी ने मिलने का कारण पूछा तो कथित पत्रकार ने पैसे की मांग की। कर्मचारी का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कहा कि वह नगर सेना और अबकारी विभाग में पदस्थ है, यदि पैसे नहीं दिए तो उसे झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद लगातार फोन कर ब्लैकमेल और धमकी दी जा रही है।

दुलारी यादव ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!