Uncategorized
गायकी मेरा शौक-सरदार हरवेल सिंह

बयाना।अलवर जिले के गांव मुंसाखेड़ा में जन्मे सरदार हरवेल सिंह गायकी की दुनिया मे शानदार प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं।अबतक वह गायक किशोर कुमार,मुहम्मद रफी,कुमार शानू,महेंद्र कपूर,सोनू निगम सहित अन्य गायकों के गीत गाकर खूब प्रशंसा पा चुके है।उन्हीने बताया कि गायकी उनका शौक है।बिटिया गुरुप्रीत कौर व बेटा गुरुदीप सिंह तबला हारमोनियम के साथ देश भक्ति व अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सम्मान पा चुके है।बेटी को भरतपुर की लता मंगेशकर के रूप में जाना जाता है।वह गायकी के क्षेत्र में सम्मानित भी हो चुकी है।लगभग एक वर्ष से बयाना गुरुद्वारे में ज्ञानीजी के रूप में कार्यरत है।उनके गाये कर्णप्रिय गीत अति लोकप्रिय है।


