E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़राज्य

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला:

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान

 दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी, तभी यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच बने गैप में फंस गया।
बताया जा रहा है कि यात्री करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। यह दृश्य देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और यात्रियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई Niranjan ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना समय गंवाए दौड़कर यात्री को बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और तेजी की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरपीएफ जवान की तत्परता साफ दिखाई दे रही है। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जवान की बहादुरी और फुर्ती की सराहना की।रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!