Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में कांस्टेबल की मिली लाश,

मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी*

*फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में कांस्टेबल की मिली लाश, मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी*

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक दुबे

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांस्टेबल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक रमाकांत सिंह माना थाने में पदस्थ थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है दरअसल, माना थाने में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचे थे। इसी बीच उनकी लाश फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली। कांस्टेबल के साथ आये दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर माना थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक कांस्टेबल के परिजनों को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कांस्टेबल के दोस्तों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!