E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

बंजा में हादसे को न्योता देता टूटा पुल, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

भैयाथान/सूरजपुर। भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजा के खजुरपारा प्राथमिक शाला के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर बना पुल बीच से टूट जाने के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पुल का मध्य भाग टूट जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

_______________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें📱8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!