E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़देशराज्य

मुड़ीपार में अवैध शराब का खुला कारोबार, सुबह 5 बजे से देर रात तक बिक रही शराब

पुलिस पर उठे सवाल

*क्राइम रिपोर्टर – संगीता सिंह, राजनांदगांव*

*मुड़ीपार*

*मुड़ीपार में अवैध शराब का खुला कारोबार, सुबह 5 बजे से देर रात तक बिक रही शराब, पुलिस पर उठे सवाल*

*मुड़ीपार।* गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ीपार में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ जारी है। गांव में कोचिए सुबह 5 बजे से देर रात तक खुलेआम ब्लैक में शराब बेच रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर उंगलियां उठ रही हैं।

*सुबह से रात तक चल रहा धंधा*

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुड़ीपार में अवैध शराब की बिक्री बिना किसी डर के चल रही है। शासन द्वारा प्रति व्यक्ति शराब की निर्धारित मात्रा तय होने के बावजूद कोचियों तक भारी मात्रा में शराब पहुंच रही है। शराब दुकानों के आसपास सड़क किनारे चखना दुकानें खुली हैं, जहां दिनभर शराब पीने-पिलाने का सिलसिला जारी रहता है।

*महिलाएं परेशान, नाबालिग भी नशे की गिरफ्त में*

अवैध शराब बिक्री से गांव का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महिलाओं का शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा खतरा नाबालिग बच्चों पर मंडरा रहा है। बढ़ते नशे के कारण बच्चे भी शराब के आदी हो रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गांव में छोटे-छोटे विवाद और झगड़े रोजाना की बात बन गए हैं।

*कार्रवाई न होने से बढ़े हौसले*

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि कोचियों की पहुंच और पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह धंधा बेरोकटोक चल रहा है।

*थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन*

थाना प्रभारी राजकुमार महिलांगे ने कहा कि मुड़ीपार में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही छापेमारी कर अवैध शराब और बेचने वालों पर शिकंजा कसेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव को नशामुक्त करने के लिए नियमित गश्त और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की जाए।

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!