E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

गैंदाटोला बाजार चबूतरा अतिक्रमण मामला गरमाया,

आवेदन के बाद पंचायत की कार्यवाही पर उठे सवाल*

*रिपोर्टर (भुनेश्वरी साहू)*गैंदाटोला बाजार चबूतरा अतिक्रमण मामला गरमाया, आवेदन के बाद पंचायत की कार्यवाही पर उठे सवाल**

गैंदाटोला — ग्राम पंचायत गैंदाटोला के शासकीय बाजार चबूतरा में कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर मामला अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्राम पंचायत को लिखित आवेदन देकर कई व्यक्तियों के नाम सहित आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक एवं पंचायत की शासकीय संपत्ति पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी पंचायत को शिकायत दी गई थी, लेकिन “नाम उपलब्ध नहीं होने” का हवाला देकर कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई। अब आवेदन में कथित अतिक्रमणकारियों के नाम दिए जाने के बाद ग्रामीणों की नजर पंचायत की अगली कार्यवाही पर टिक गई है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि क्या ग्राम पंचायत वास्तव में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नोटिस जारी कर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी, या फिर मामले में मिलीभगत के आरोप और गहरे होंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पंचायत द्वारा समय रहते वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई, तो यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि सार्वजनिक संपत्ति संरक्षण के बजाय प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच एवं सीमांकन कराने की मांग भी उठाई है।

अब देखना यह होगा कि ग्राम पंचायत गैंदाटोला इस आवेदन पर प्रशासनिक एवं कानूनी स्तर पर क्या कदम उठाती है, या मामला केवल कागजों तक सीमित रह जाता है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!