Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में छह जोड़े बंधे परिणय सूत्र में!

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने दिया आशीर्वाद!

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में छह जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने दिया आशीर्वाद

“बेटियां समाज की शान हैं” — जि.पं. अध्यक्ष किरण वैष्णव

छुरिया:-राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और जनकल्याणकारी सोच का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और पारिवारिक वातावरण के बीच आयोजित इस भव्य समारोह में छह जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य रूप से शामिल हुईं। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्रीमती बिरम मंडावी व जनपद पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भेषबाई साहू भी उपस्थित रहे। अतिथियो ने नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। विवाह मंडप को पारंपरिक सजावट एवं सांस्कृतिक वातावरण से सुसज्जित किया गया था। मंगल गीतों, वैवाहिक रस्मों और परिवारजनों की खुशियों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विवाह समारोह में शामिल लोगों ने नवदंपत्तियों पर पुष्पवर्षा कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, भाजपा मंडल छुरिया मीडिया प्रभारी श्री शिशुपाल साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री नैन सिंह पटेल, भाजपा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष श्री मयाराम साहू, महाराज श्री टीकम पाण्डेय एवं श्री देवानंद साहारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली डा रमन सिंह जी की सरकार में मुख्य कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई थी।जो खर्चीली शादी से बचकर सामूहिक रूप से विवाह आज गरीब व मध्यम परिवार के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह को सम्मानजनक, सरल एवं सामाजिक सहयोग के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है। शासन द्वारा इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में प्रेम, विश्वास और संस्कार ही परिवार को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इससे सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत हो रही है तथा बेटियों के विवाह को गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज का प्रत्येक वर्ग विकास और कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित हो।

इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भेषबाई साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान होती हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना बेटियों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दंपत्तियों का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो।

 

साथ ही उक्त परिवारो को 35-35 हजार रुपए के डेमो चेक व समाग्री का वितरण भी किया है। साथ ही कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विवाह परिवारों के सदस्य, बाराती एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।विवाह समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह स्थल पर उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों में भावुकता और खुशी का विशेष वातावरण देखने को मिला। कई परिवारों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सहयोग का माध्यम बन रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, समानता और संस्कारों को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है।यह भव्य आयोजन क्षेत्र में लंबे समय तक याद किया जाएगा, जहां शासन, समाज और परिवार एक साथ मिलकर बेटियों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बने। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज की खुशहाली और बेटियों का सम्मान ही विकसित और संवेदनशील समाज की पहचान है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!