Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशबिहारयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

घर वापसी के साथ ही ईं० प्रवीण प्रकाश का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

बसपा व भाजपा से निकलकर 112 समर्थकों ने थामा सुभासपा का हाथ

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बेल्थरा रोड में अपनी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों में बड़ी सेंधमारी की है। शहर के ब्लॉक स्थित ड्वाकरा हॉल में आयोजित एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम के दौरान बसपा के 111 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह कार्यक्रम सुभासपा के एमएलसी विच्छे लाल राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंजीनियर प्रवीण प्रकाश के प्रति समर्थकों का उत्साह रहा। उनके समर्थन में भाजपा के मंडल महामंत्री देवानंद भारती के साथ-साथ बसपा के 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुभासपा का दामन थाम लिया।

 

एमएलसी विच्छेलाल राजभर के रहे तीखे तेवर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एमएलसी विच्छे लाल राजभर ने पार्टी की आगामी नीतियों और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने प्रमुखता से निम्नलिखित मुद्दे उठाए:

एमएलसी विच्छेलाल राजभर ने प्रति मतदाता 5000 रुपये पेंशन की मांग और योजना पर जोर दिया वहीं उन्होंने पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि विकास के लिए यह अनिवार्य है। इसी के साथ राजभर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का जुड़ना यह दर्शाता है कि जनता का विश्वास सुभासपा की नीतियों में बढ़ रहा है।

“एमएलसी बिच्छेलाल ने कहा कि सुभासपा लगातार गांवो में अपनी पकड मजबूत कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में पार्टी की भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा।

वहीं एमएलसी बिच्छेलाल राजभर नें समाजवादी पर निशाना साधते हुए कहा की भारतीय समाज पार्टी की बढती हुई लोकप्रियता से अगर प्रदेश में कोई परेशान है तो वह है समाजवादी पार्टी है।लेकिन वह जितनी ही परेशान है उतना ही सुभासपा का कारवाँ आगे बढता जा रहा है इसलिए परेशान है की उन्होंनें पिछडो का हिस्सा लुटा है दलितों का आरक्षण लुटने का काम किया है। जब इनकी सरकार रही है तो उस समय किसी भी भर्ती में पिछड़े और दलितों का हिस्सा लुटने काम किया है।कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दल नें महिलाओं के आरक्षण को रोकनें का काम किया था।इस देश में महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है तो वो है समाजवादी पार्टी अगर सदन में महिलाओं के आरक्षण की बात सुभासपा के नेता ओमप्रकाश राजभर नें कहा था अगर तुम महिलाओं के आरक्षण का विरोध करते हो तो आने वाले 2027 के चुनाव में ए हमारी माताएं और बहनें जवाब देंगी और प्रदेश से ही नहीं पुरे देश से खत्म कर देंगी।”

कार्यक्रम में पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे जिसमें विच्छे लाल राजभर (एमएलसी, सुभासपा), महेंद्र राजभर (विधानसभा अध्यक्ष), डॉ. अरुण यादव (जिला उपाध्यक्ष), आतिफ जमील (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), रामचंद्र राम , सूबेदार भाई (पुर्व बसपा नेता व समर्थक प्रवीण प्रकाश) सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में सुभासपा की बढ़ती मजबूती का एहसास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!