E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

महिला की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव की त्वरित कार्यवाही।

पुरानी बातों को लेकर महिला एवं बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

थाना डोंगरगांव

दिनांक 10.10.2026

शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।


➤ ✳️ महिला की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव की त्वरित कार्यवाही।

➤ ✳️ पुरानी बातों को लेकर महिला एवं बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

➤ ✳️ गिरफ्तार आरोपी

डिगेश्वर साहू पिता भारत लाल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जंगल करेठी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) —————————————————————————————

पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चो के विरूद्ध घटित अपराधो पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम जंगल करेठी निवासी प्रार्थिया हुमन बाई साहू द्वारा दिनांक 09.10.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव का आरोपी डिगेश्वर साहू पुरानी बातों को लेकर आए दिन गाली-गलौज एवं विवाद करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। दिनांक 09.10.2026 को मोहड़ चौक के पास आरोपी द्वारा प्रार्थिया एवं उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज कर अपने पास रखे चाकू को दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी डिगेश्वर साहू पिता भारत लाल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जंगल करेठी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रषिक्षु उप0निरी0 सागर सिंह राजपूत, सउनि मो. शरीफुद्दीन शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!