E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशधर्मराज्यलोकल न्यूज़

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी बकरीद से पहले गरजा विहिप आयुध जिला गोरक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जबलपुर। बकरीद पर्व से पहले गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या के मुद्दे पर विश्व हिन्दू परिषद – गोरक्षा विभाग ने मंगलवार को संस्कारधानी जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे गोरक्षकों, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र आहके को ज्ञापन सौंपा। विहिप गोरक्षा विभाग का आरोप है कि देशभर में बकरीद के दौरान गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जबलपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों संगठनात्मक जिलों — रानी दुर्गावती जिला, माँ नर्मदा जिला और आयुध जिला — के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। विहिप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के कारण गोवंश तस्कर खुलेआम सक्रिय हैं। ऐसे में गोरक्षकों को स्वयं सड़कों पर उतरकर गोवंश बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें गोवंश तस्करों और अवैध गोहत्या में शामिल लोगों पर स्वतः संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की जाए। बकरीद के दौरान परिवहन नियमों में दी जाने वाली किसी भी अवैध छूट पर तत्काल रोक लगाई जाए। मुस्लिम समाज के धार्मिक और सामाजिक नेतृत्व से अपील की गई कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “गोवंश सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इस अवसर पर प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख संजय तिवारी, प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख पं अजय चौरसिया, सुनील सोनकर, साहिल विश्वकर्मा, राजेश रैकवार, विशाल नामदेव, सचिन शिवहरे, राहुल बर्मन, पं रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गोरक्षा विभाग और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

बकरीद से पहले गरजा विहिप आयुध जिला गोरक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। बकरीद पर्व से पहले गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या के मुद्दे पर विश्व हिन्दू परिषद – गोरक्षा विभाग ने मंगलवार को संस्कारधानी जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे गोरक्षकों, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र आहके को ज्ञापन सौंपा।

विहिप गोरक्षा विभाग का आरोप है कि देशभर में बकरीद के दौरान गोवंश तस्करी और अवैध गोहत्या की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में जबलपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों संगठनात्मक जिलों — रानी दुर्गावती जिला, माँ नर्मदा जिला और आयुध जिला — के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

विहिप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के कारण गोवंश तस्कर खुलेआम सक्रिय हैं। ऐसे में गोरक्षकों को स्वयं सड़कों पर उतरकर गोवंश बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

गोवंश तस्करों और अवैध गोहत्या में शामिल लोगों पर स्वतः संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की जाए।

बकरीद के दौरान परिवहन नियमों में दी जाने वाली किसी भी अवैध छूट पर तत्काल रोक लगाई जाए।

मुस्लिम समाज के धार्मिक और सामाजिक नेतृत्व से अपील की गई कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “गोवंश सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

इस अवसर पर प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख संजय तिवारी, प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख पं अजय चौरसिया, सुनील सोनकर, साहिल विश्वकर्मा, राजेश रैकवार, विशाल नामदेव, सचिन शिवहरे, राहुल बर्मन, पं रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गोरक्षा विभाग और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!