E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

एम्स रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर 10.60 लाख की ठगी

घुमका थाने में FIR दर्ज*

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*एम्स रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर 10.60 लाख की ठगी, घुमका थाने में FIR दर्ज*

 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एम्स रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घुमका पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*क्या है पूरा मामला?*

घुमका पुलिस के अनुसार, ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि गांव के ही कमल नारायण साहू ने एम्स अस्पताल रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे और उसके परिचितों से पैसे ऐंठे।

आरोपी ने अपने प्रभाव और पहचान का हवाला देकर ओमकार वर्मा के भाई हीरानारायण वर्मा, महेश साहू की बेटी शीतल साहू तथा कीर्तन वर्मा के भाई प्रताप वर्मा को नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग रकम ली।

*7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच वसूले 10.60 लाख*

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच कुल 10 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा।

आरोपी ने 10 मार्च 2026 को अपनी जमीन के बदले इकरारनामा भी किया था, जिसमें तय समय में राशि वापस न करने पर जमीन रजिस्ट्री कराने की बात कही गई थी। आरोप है कि अवधि गुजरने के बाद न तो पैसे लौटाए गए और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। उल्टा आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार करते हुए धमकी दी।

*पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस*

मामले की गंभीरता को देखते हुए घुमका पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस की अपील*

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को एडवांस पैसे न दें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!