Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश* 

साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

*क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव*

*दिनांक – 14 मई 2026*

 

*राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश*

 

➤ *साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

 

➤ *चार बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

 

➤ *शहर की दुकानों में छत के रास्ते घुसकर लाखों की चोरी करने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में*

 

➤ *सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई पहचान*

 

➤ *राजस्थान के बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया मुख्य आरोपी*

 

➤ *फरार आरोपियों की तलाश जारी, जल्द गिरफ्तारी की संभावना*

 

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ शासन की अपराध मुक्त नीति के तहत अंकिता शर्मा के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर में हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए राजस्थान के एक अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

 

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि के समय दुकानों की छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गल्ले से नगदी एवं कीमती सामान चोरी किए जाने संबंधी शिकायतों पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/25, 478/25, 532/25 एवं 537/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

*दर्ज चोरी की घटनाएं:*

 

1. नंदलाल हार्डवेयर, महावीर चौकदिनांक 03-04 सितंबर 2025 की रात्रि गल्ले से ₹60,000 नगद चोरी।

 

2.गणेश मेडिकल स्टोर, मानव मंदिर चौकदिनांक 17-18 सितंबर 2025 की रात्रि ₹7,00,000 नगद चोरी।

 

3.नरेश वॉच, मानव मंदिर चौकदिनांक 17-19 सितंबर 2025 के मध्य ₹2,50,000 नगद एवं 12-13 नग कीमती घड़ियां चोरी।

 

4.संगम साड़ी दुकान, हमालपारादिनांक 26-27 अगस्त 2025 की रात्रि ₹3,00,000 नगद एवं एक पुरानी सोने की चैन सहित कुल ₹4,00,000 की चोरी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरों, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर थाना द्वारा विशेष टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई।

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक शातिर गिरोह की संलिप्तता सामने आई।

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

 

1. दिनेश चरपोटापिता – छगन चरपोटा उम्र – 36 वर्ष निवासी – गणेशीलाल का पाड़ला, चौकी माहीडेम, थाना भुंगड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)

 

*अन्य फरार आरोपी:*

 

हरिश उर्फ हरिया चरपोटा

 

परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा

 

सुनील चरपोटानिवासी – जिला बांसवाड़ा, राजस्थान

 

राजनांदगांव पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा को केंद्रीय जेल बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर राजनांदगांव लाया गया है। मामले में विस्तृत पूछताछ एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!