E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजा में हुआ योगाभ्यास

बंजा, भैयाथान। विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजा में शनिवार को बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझा और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनाव को दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

______________________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!