लोकल न्यूज़

पीएम श्री अमृतपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली, बलिया में राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने एवं इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!