Uncategorized

ग्रामीण इलाकों से वन्तजीवों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए-विधायक डॉ0 ऋतु वनावत

बयाना।स्थानीय विधायक डॉ0 ऋतु वनावत ने वन मंत्री संजय शर्मा को पत्र लिखकर एवं DFO प्रमोद धाकड़ से दूरभाष के माध्यम से बात की। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बयाना में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, कूनो से निकल कर करौली व धौलपुर के बीहडों में भटकने के बाद बयाना के बंध बारैठा क्षेत्र में चीता केपी-3 आ गया है। चीता दुधारू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में हड़कंप एवं खौफ पैदा हो गया है।ग्रामीण अपने दुधारू पशुओं एवं अपनी जान को असुरक्षित महसूस कर रहे है।उन्हीने ध्यानाकर्षण कराया कि इतना ही नहीं विधानसभा क्षेत्र के ही बाजना चौक ऐरिया, घुनैनी शाहपुर एरिया,रूदावल एरिया में 10-12 तेंदुआ एवं जंगली भालू के होने सूचना है। जिससे डर का माहौल बना हुआ है। वन्यजीवों का रियायसी क्षेत्र में आने से दोनों तरफ खतरा बना हुआ है। दुधारू पशुओं का लगातार शिकार ग्रामीणों को वन्यजीव के प्रति उग्र बनाता है। यदि वन्यजीवों द्वारा किसी ग्रामीण या छोटे बच्चे को अपना शिकार बना लिया जाता है। तो बहुत ही बुरा होगा विधायक ने कहा कि समय रहते ग्रामीण इलाकों से वन्यजीव को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जावे। जिससे वन्यजीव के सरंक्षण के साथ ही ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!